Breaking News

आज देशभर में भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनसे दक्षिणा में अपनी रक्षा का वचन लेती हैं।

आज देशभर में भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनसे दक्षिणा में अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। लंबे समयके बाद रक्षा बंधन एक विशेष संयोग पर मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा के जिला प्रमुख श्रीकान्त कुमार ने कहा कि रक्षा बंधन का ऐसा योग 558 वर्ष बाद बना है। इससे पहले ऐसा योग सन् 1462 में बना था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का भाई-बहन का पवित्र पर्व बेहद खास होगा। इस वर्ष रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं। वहीं, उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लॉकडाउन और कोरोनावायरस के चलते कई भाई-बहन इस त्यौहार पर एक-साथ नहीं रह पाएंगे। ऐसे में कई लोगों को मैसेजेज से ही काम चलाना पड़ेगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …