Breaking News

गोपालगंज||भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हैप्पी दुबे ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री। विवेक तिवारी की रिपोर्ट।

गोपालगंज||भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हैप्पी दुबे ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री।

 

गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र के उसरी गांव के वार्ड नं 11 में बाढ़ पीड़ितों के बीच बैकुंठपुर प्रखंड की भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैप्पी दुबे ने मंगलवार को बैकुंठपुर के लोकप्रिय विधायक मिथिलेश तिवारी के सहयोग से पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। जिसमें जरूरत के खाद्यान्न सामान आदि पीड़ितों के बीच दिया गया। वितरण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि विपदा के समय में अपने क्षेत्र की जनता का मदद करना एक जनप्रतिनिधि का प्रथम दायित्व होता है। जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है कि जनता जब भी मुसीबत में हो वह उसके साथ खड़ा रहे। इस मौके पर शशि शेखर प्रसाद, प्रिंस पटेल,साहब सिंह,अभय कुमार, दीपू सिंह रजनीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …