Breaking News

दरभंगा पहुंचने पर शीशों के बाढ़ प्रभावित से मिलने पहुंचे पप्पू यादव लोगों से जाना हालात मौके पर लोगों के बीच बांटे पैसे दिया मदद का भरोसा।

दरभंगा पहुंचने पर शीशों के बाढ़ प्रभावित से मिलने पहुंचे पप्पू यादव

लोगों से जाना हालात मौके पर लोगों के बीच बांटे पैसे दिया मदद का भरोसा

एक

रिपोर्ट अविनाश कुमार

दिन का विधानसभा सत्र बुलाकर क्या भाजपा को डराना या जनता को धोखा देने के लिए किया गया : पप्पू यादव

दरभंगा। मंगलवार को दरभंगा के शीशों पश्चिमी पंचायत पहुंचे बाढ़ प्रभावित से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए खुद ट्रैक्टर चलाकर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन @पप्पू यादव,एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान, युवा जिला अध्यक्ष चुनमुन यादव एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर अपनी जान की परवाह किए बगैर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच गए, इस बीच उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को सुनने के साथ बाढ़ से प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद किया, इसी क्रम में ट्रैक्टर पर सवार होकर शहवाजपुर,मब्बी,बेलौना, रसलपुर, नाजिरगंज होते हुए जब शीशो पश्चिमी पहुंचे तो वहां पर भूतपूर्व मुखिया (केवली देवी)पति श्री रामकरण यादव जी के द्वारा मिथिलांचल के परंपरा अनुसार पाग और चादर से ट्रैक्टर पर बैठे-बैठे ही स्वागत किया गया। उनका कहना था कि कम से कम आपने हम लोगों की आकर शुघ तो लिया वरना कोई नेता किसी पार्टी का भी हम लोगों को पूछने नहीं आया है, इस क्रम में कुम्हार टोली होते हुए चैनपुर तक पहुंचे जहां सैकड़ों जरुरतमंद के बिच पैसा बांटे। बाढ़ पीड़ितों से मिलने-जुलने के बाद छात्र जिलाध्यक्ष तौफीक खान के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाकर भाजपा को डराने के लिए या जनता को धोखा देने के लिए उसका फायदा किया जब बात पर चर्चा नहीं फसल सहित अन्य मामलों पर चर्चा नहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का घोषणा नहीं, बांध टूटने पर एफ आई आर की बात नहीं हर साल 40 बांध टूटते हैं उस पर चर्चा नहीं 30 सालों में सिंचाई मंत्री एवं आपदा मंत्री के संपत्ति की जांच होगी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई । इस बार लगभग 32 बांध टूट गए हैं इस पर चर्चा नहीं सरकारी आकड़ो में 100 लोग मरे है लेकिन मेरा अपना आंकड़ा हैं 200 से अधिक लोग मरे इस पर चर्चा नहीं। ठनका व कोरोना वायरस पर आपने बात नहीं किया। किरतपुर का सी.ओ कोरोना वायरस से प्रभावित है। पिछले 11 दिनों से आइसोलेशन वार्ड में पड़े हैं शुगर पेशेंट है उनको इंसुलिन का इंजेक्शन तक नहीं पड़ रहा है, बेटा फोन हमे करता है मेरे पापा को बचा लें, नही तो मर जाएंगे ये हैं हाल स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था का है, अगर उनकी मौत होती है तो सीधे तौर पर बिहार सरकार जिम्मेदार होगा, बहेरी के नीमैठी पंचायत पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है मगर वहां के सी.ओ किसके इशारे पर बाढ़ ग्रस्त एरिया घोषित नहीं कर रहे हैं,,? मेरी मांग है नीमैठी पंचायत के अलावा जो भी पंचायत बाढ़ के पानी से घिर चुका है उस पूरे पंचायत को ही बार ग्रस्त एरिया घोषित कर देना चाहिए, बल्कि हायाघाट और बहेरी पूरे तौर पर बाढ़ ग्रस्त घोषित किया जाए, नीतीश सरकार में श्री बांध तोड़ने का काम किया गया बाढ़ पीड़ितों को विस्थापित करने का कोई काम आज तक नहीं हुआ इन्हें बांध तोड़ना आता है, मुजफ्फरपुर से पप्पू यादव बिग बॉस का सेलिब्रिटी दीपक ठाकुर के गांव में पप्पू यादव को उसके घर पहुंच कर एक लाख रुपया खाने देना पड़ा ताकि उनके गांव के लोगों को खाना मिल सके, जब के उसने पहले प्रधानमंत्री को गृहमंत्री को मुख्यमंत्री को ट्वीट किया लेकिन किसी ने उसके जवाब नहीं दिया लेकिन जब उसने अंत में मुझको (पप्पू यादव) को ट्वीट किया तो पप्पू यादव द्वारा सुबह 6 बजे पैसा पहुंचाया गया। ममतापुर में बांध नहीं तोड़ने देने को लेकर दलित पैक्स अध्यक्ष एवं मुखिया को पीटा गया यह सब क्या हो रहा है,,? कहां सो रहे हैं सुशासन बाबू आप लोग महिलाओं को पीटोवागे बिहार में 5 महीने से 55 से 60 लाख लोग बहुत बुरे हाल में जीवन व्यतीत करने पर मजबूर हैं, इनकी जिंदगी को नर्क से भी बदतर बना दिए हैं। इन नेताओं को नाव में नदी में डूबा देना चाहिए ऐसे नेताओं को उन्होंने कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार को पर हमला बोलते हुए कहा की नीतीश कुमार जी तुम क्या जानो किस हालात में लोग सड़कों पर रह रहे हैं क्या हालात है तुम्हें तो कुछ दिखता ही नहीं है। बिना राशन,बिना पानी,बिना लाईट के सड़कों पर सांप और कीड़ों के बीच रह रहे हैं, कोई देखने वाला नहीं है। हिम्मत है तो सिर्फ एक दिन इनके बीच आकर गुजार लें तब पता चलेगा किस तरीके से अपनी जिंदगी जी रहे हैं, इस वहीं दूसरी ओर वाजिब अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शोएब खान ने जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव जी एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान का पाग-चादर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया,अवसर पर तुफैल अहमद खान,चंद्रकांत यादव, मो० जुनैद खान, पुतन बिहारी, समिति नेहाल खान, नफीस खान,मोहम्मद अरमान, दिलशाद अहमद,सुनील एडवोकेट, मोहन यादव दीपक झा, रोशन झा,सोनू खान,एवं पार्टी के दर्जनों भर कार्यकर्ता के अलावा कई पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …