माननीय मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण दरभंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया अवलोकन बाढ़ आश्रय स्थल का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा। रिपोर्ट अविनाश कुमार

समाहरणालय, दरभंगा
(जिला जन सम्पर्क कार्य

माननीय मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण
दरभंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया अवलोकन
बाढ़ आश्रय स्थल का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
आवासित परिवारों के लिए की गई व्यवस्था का किया अवलोकन

दरभंगा, 05 अगस्त 2020, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा आज हवाई सर्वेक्षण कर दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया गया।
इसके उपरांत वे दरभंगा सदर प्रखंड के शिशो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय, मखनाही में आवासित बाढ़ प्रभावित परिवारों के भोजन, आवासन, चिकित्सा व कोरोना से बचाव की व्यवस्था का अवलोकन किया।
आवासित स्थल भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया कि मध्य विद्यालय मखनाही के कुल 8 कमरों, जिनमें भू-तल के 6 एवं ऊपरी तल के 02 कमरे सम्मिलित हैं, में 14 बाढ़ प्रभावित परिवार के 56 लोग आवासित हैं। इनके लिए दोनों जून का भोजन, पेयजल, शौचालय, बिस्तर, प्रकाश, पंखा, चिकित्सा एवं साफ सफाई की सारी व्यवस्था की गई है।
माननीय मुख्यमंत्री ने हॉल में प्रवेश कर हाथ धोने की मशीन को देखा जो बाढ़ प्रभावित भोजन करने वाले लोगों के हाथ धोने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति, दरभंगा व यूनिसेफ के द्वारा लगवाया गया है। मशीन में पैर से पुश कर हैंडवाश करने की व्यवस्था की गयी है। जिसमे बाएं पैर से पुश करने पर हैंडवाश लिक्विड निकलता है तथा दाएं पैर से पुश करने पर पानी निकलता है। इस तरह आराम से हाथ को धोया जाता है। जिलाधिकारी ने मशीन के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस दौरान मध्य विद्यालय के हॉल में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा था, जिसका अवलोकन माननीय मुख्यमंत्री जी ने किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से खाने के बारे में भी पूछा। माननीय मुख्यमंत्री ने विद्यालय का भ्रमण कर सभी 8 कमरों में आवासित लोगों के लिए की गयी व्यवस्था का अवलोकन किया तथा आवासित लोगों से हालचाल पूछा। उन्होंने अपने हाथों से आवासित बच्चों को बिस्किट प्रदान किया। भूतल के बरामदा में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में भी उपस्थित चिकित्सकों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव,आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी दरभंगा को कई निर्देश दिए।
इस अवसर पर खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री मदन सहनी, नगर विधायक माननीय श्री संजय सरावगी, मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह प्रधान सचिव भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार श्री चंचल कुमार, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन विभाग-सह-स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार श्री प्रत्यय अमृत, श्री संजीव हंस, सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार, श्री मयंक वड़वरे, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल,दरभंगा, श्री अजिताभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबूराम सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप निदेशक, जन सम्पर्क
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …