Breaking News

 दरभंगा योगा व ध्यान को बनावे जीवन पद्धति का हिस्सा डाक अधीक्षक कार्यालय परिसर में डाक अधीक्षक के पहल पर योगा व ध्यान का शुभारंभ किया गया।

योगा व ध्यान को बनावे जीवन पद्धति का हिस्सा
डाक अधीक्षक कार्यालय परिसर में डाक अधीक्षक के पहल पर योगा व ध्यान का शुभारंभ किया गया । योग प्रशिक्षण  रंजीत कुमार ने कहा की डाक अधीक्षक का पहल डाक विभाग दरभंगा प्रमंडल में एक नई संस्कृति कायम कर कर्मचारियो के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक पहलुओ पर एक सकारात्मक प्रभाव डालेगा जो उनके व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक जीवन में संजीवनी का कम करेगा ।
सौरव सुमन, डाक निरीक्षक, उत्तरी ने डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद के इस पहल को सराहते हुए कहा की हमारे डाक अधीक्षक नित्य नई सोच को लागू कर में अद्वितीय है । उन्होने सुकन्या समृद्धि वाटिका की स्थापना, कोरोना कल में सामाजिक कार्य, लहेरियसराय डाक घर में डाक जीवन वाटिका की स्थापना, चलंत वाहन, Quarantine Centre में खाता खोलना, Digital India व Skill India Day, श्रमदान,’ योगा, Sauntering day एवं इसके साथ-साथ कर्मचारियो के कल्याण, सुविधा देने में आगे रहते है । Motivation इत्यादि में माहिर है । उनके कुशल नेतृत्व क्षमता बिहार परिमंडल में सबसे अलग है । आईपीपीबी के मैनेजर श्री आनंद शंकर, सहायक डाक अधीक्षक, श्री मनोज कुमार, डाक निरीक्षक राजीव कुमार ने इस पहल की सराहना की है ।
योग एवं सुकन्या समृद्धि वाटिका में श्रमदान प्रतिदिन जारी रहेगा । डाक अधीक्षक ने सभी कर्मचारियो एवं व्यक्तियों से अपील किया की योग को जीवन का हिस्सा बनाकर नकारात्मक विचार एवं शक्तियों से दूरी बनाने में कामयाबी मिल सकती है, साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने में भी काफी हद तक सहायक है ।
योगा में शामिल होनेवाले मुख्यत: डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद, , जन संपर्क निरीक्षक बिनोद कुमार, विद्यानंद सरस्वती एवं अशोक कुमार आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए ।
सहायक डाक अधीक्षक
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …