बिहार दंत चिकित्साक संघ की ओर जिला अध्यक्ष डॉ अनवर अशरफ द्वारा सीएम नीतीश कुमार को एक ज्ञापन दिया गया।

 बिहार दंत चिकित्साक संघ की ओर जिला अध्यक्ष डॉ अनवर अशरफ द्वारा सीएम नीतीश कुमार को एक ज्ञापन दिया गया,जिसमें इस बात पे जोर दिया गया की दंत चिकित्साको की बहाली पर विशेष ध्यान देते हुए इस करोना काल में दंत चिकित्सक को समाज की सेवा करने का मौका दिया जाए। इस परिस्थिति मे हेल्थ सैक्टर के लिए डॉक्टरों की कमी को दूर करना अति आवश्यक है, आज दंत चिकित्सक इस कोरोना काल में अपनी सेवा देने के लिए तत्पर हैं इसी विषयों को लेकर दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी को भी यह ज्ञापन दिया गया और उनसे आग्रह किया गया की दंत चिकित्सकों की समस्याओं को सदन में उठाएं और डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाए , साथ ही मंत्री मदन सैनी को भी ज्ञापन दिया गया उनसे भी निवेदन किया गया दंत चिकित्सकों की बहाली पर विशेष ध्यान दें हम दंत चिकित्सक कोरोना काल में भी सेवा देने के लिए तैयार हैं, वही डॉ अनवर अशरफ ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी समस्याओं को रखा और समाज के प्रति दायित्व निभाने की तत्परता दिखाई , मौके पर बिहार दंत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार ,वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर सौरभ मिश्रा डॉ हिब्बान, डॉक्टर तौसीफ आदि उपस्थित रहे।।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …