Breaking News

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर में एक या दो विषय में फेल दो लाख 14 हजार 287 विद्यार्थियों को ग्रेस अंक देकर उत्तीर्ण कर दिया गया।

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर में एक या दो विषय में फेल दो लाख 14 हजार 287 विद्यार्थियों को ग्रेस अंक देकर उत्तीर्ण कर दिया गया है। इसमें मैट्रिक के एक लाख 41 हजार 677 और इंटर के 72 हजार 610 विद्यार्थी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बिहार बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

वर्ष 2020 में मैट्रिक और इंटर मिलाकर कुल 3 लाख 40 हजार 633 विद्यार्थी एक और दो विषय में अनुत्तीर्ण हुए थे। इन छात्रों के लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा कराता। कोरोना के कारण परीक्षा संभव नहीं है। ऐसे में बोर्ड ने कंपार्टमेंटल परीक्षा देने वाले छात्रों को ग्रेस अंक देकर उत्तीर्ण कर दिया है। छात्रों को कितना ग्रेस देकर पास किया गया है, यह जानकारी बोर्ड ने नहीं दी है। गुरुवार को बोर्ड की वेबसाइट onlinebseb.in पर उत्तीर्ण छात्रों की सूची जारी कर दी गई है। उत्तीर्ण छात्रों की सूची शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने जारी की गई। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग आरके महाजन और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …