Breaking News

मांझागढ़ गोपालगंज बिजली की गायब रहने से उपभोक्ता है परेशान । ( अजय कुमार के रिपोर्ट )

बिजली की गायब रहने से उपभोक्ता है परेशान ।

मांझागढ़ गोपालगंज :- बाढ़ की तबाही से लोग जूझ रहे है वही दूसरी तरफ कोरोना से बचाव हेतु लगाए गए लाॅकडाउन का सामना कर रहे है तो इसी विच बिजली की गायब रहने से लोगो को उमस भरी रात में अंधेरे का सामना करने को विवश कर दिया है बिजली की नियमित सप्लाई नही रहने से उप भोक्ता परेशान है तीन दिनों से मांझा में शाम होते बिजली सप्लाई ठप हो जाती है बुधवार की शाम से 11 बजे रात्री तक बिजली गायब रही गुरुबार को सुबह से 6 बजे तक बिजली गायब रही।जब बिजली रात में गायब हो जाती है।तब लोग उमस भडी रात में अंधेरे का सामना करते हुए व्याकुल हो जाते है रात में उमस भरी गर्मी के चलते बाढ़ में आये जहरीले सर्प घूमते रहते है जिसके डँसने की डर लोगो की सताने लगती है।बिजली विभाग के कनीय अभियंता से उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत करने पर यही कहते है।सुधार किया जा रहा है जब उपभोक्ता सवाल करते है ।कि कब तक सुधार होगा तो उनके द्वारा यही उतर दिया जाता है ।कि एक सप्ताह लग जायेगा ।एक तरफ सरकार कहती है कि 24 घण्टा नियमित बिजली की सप्लाई दी जाएगी दूसरी तरफ 20 घण्टा भी लोगो को नियमित बिजली की सप्लाई नही मिल रही है।जिसके चलते लोगो को अंधेरे का सामना करते हुए हुए लालटेन युग की याद आने लगती है ।और कनीय अभियंता की जबाब एक गैर जिम्मेवार अधिकारी की तरह दी जाती है ।जिससे उपभोक्ता और परेशान है ।

Check Also

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

🔊 Listen to this राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर #MyBharatMyVote अभियान के तहत माय भारत दरभंगा …