Breaking News

मांझागढ़ गोपालगंज मेडिकल कॉलेज खोलने की कि गयी मांग । अजय कुमार की रिपोर्ट 

मेडिकल कॉलेज खोलने की कि गयी मांग ।

मांझागढ़ गोपालगंज :– हिंद शांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार पटेल ने जिलाधिकारी गोपालगंज एवं सिविल सर्जन गोपालगंज को पत्र लिखकर गोपालगंज नगर के पास छवही एन एच 28 के उत्तर में अवस्थित भूमि पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की है।अपने आवेदन में डा पटेल ने कहा है कि गोपालगंज जिले में लगभग तीस लाख की आबादी होने के कारण आए दिन कोई न कोई दुर्घटनाये होती रहती है। पीड़ित व्यक्ति जब अपने मेडिकल के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में जाता है तो सदर अस्पताल में ईलाज के दवा और उचित समाग्री न होने के कारण चिकित्सक बेहतर ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज पटना, गोरखपुर,बनारस, लखनऊ एवं दिल्ली रेफर कर देते है।रेफर के दरबयान दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति रास्ते में ही दम तोड देते है। गोपालगंज में प्रतिवर्ष लगभग हजारों लोग गोपालगंज जिले में बेहतरीन मेडिकल सुविधा नही होने के कारण से बे उम्र काल के गाल में समा जा रहे है। डॉ सत्येंद्र कुमार पटेल ने अपने आवेदन मांग पत्र में कहा है कि गोपालगंज जिले के छवही गाव के एन एच 28 के उत्तर दिशा में काफी मात्रा में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि उपलब्ध है सरकार उक्त भूमि को अधिग्रहीत कर मेडिकल कॉलेज की स्थापना करें। मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु जिलाधिकारी से प्रस्ताव भेजने के आग्रह भी किया है।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …