Breaking News

पटना  गांधी सेतु पर पैदल यात्रियों के लिए नए सीढ़ी निर्माण का आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत

 

पटना  गांधी सेतु पर पैदल यात्रियों के लिए नए सीढ़ी निर्माण का आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत

आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने एनएमसीएच के समीप बैरियर पर गांधी सेतु पर चढ़ने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नई पक्की सीढ़ी के निर्माण के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार पुल निर्माण निगम को धन्यवाद कहा है।
*प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रेषित विज्ञप्ति में कहा है कि- ” गांधी सेतु पर चढ़ने के लिए पटना के स्थानीय नागरिकों के साथ साथ उत्तर बिहार से जुड़े हजारों यात्री इस सीढ़ी का दैनिक उपयोग अपने गंतव्य स्थान के बसो पर चढ़ने उतरने के लिए करते हैं। इसके आभाव में प्रतिदिन सैंकड़ों महिला- पुरुष और बच्चे फिसलकर अपने को चोटिल कर रहे थे।*

विदित है कि आम आदमी पार्टी पटना साहिब ईकाई की ओर से पिछले एक से अधिक वर्षों से लगातार धरना – प्रदर्शन, ज्ञापन, पत्र लेखन आदि के माध्यम से बिहार सरकार का ध्यान उत्तर बिहार आने जाने वाले हजारों यात्रियों की गम्भीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया जाता रहा है।
आज बिहार सरकार को आभार प्रकतर करने वाले पार्टी नेताओं में विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव,विधानसभा प्रभारी अविनाश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता गुल्फिशा युसुफ, प्रदेश सचिव उमाशंकर प्रसाद,साधुशरण चौधरी, विनय यादव, अजय ठाकुर, प्रकाश सिन्हा आदि प्रमुख है।

मनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …