Breaking News

दरभंगा केवटी प्रखंड के कोठिया गाँव में अधवारा नदी का बांध टुटा। 7 अगस्त शाम 7 बजे अचानक से हरकंप मच गयी जब यह बांध टूटी।

केवटी प्रखंड के कोठिया गाँव में अधवारा नदी का बांध टुटा। 7 अगस्त शाम 7 बजे अचानक से हरकंप मच गयी जब यह बांध टूटी। गाँव के साहसी लोगो के अथक प्रयास से टुटे हुये बांध पर काबू पाया गया अन्यथा बाढ़ की तबाही दरभंगा शहर में तांडव करती। रातभर कुछ लोगो ने जागकर काफी परिश्रम करते हुये टुटे बांध पर नियन्त्रण बनाये रखा। बांध को काबू करने में मनोज यादव, वकील ठाकुर, राजा खान, रवि शर्मा,अशोक यादव, आदिल खान,जितेन्द्र यादव, सैफ अली, नसीम खां, शंकर झा, मनेजर मंडल,आनन्द झा, दीपक, नितीश व अन्य लोग मुख्य रुप से कमान सम्भाले रहें। रात 8 बजे श्रवण यादव ने दरभंगा जिलाधिकारी से फोन पर बात करके घटना की सूचना दिया। जिलाधिकारी ने तत्काल उचित कदम उठने का आश्वासन दिया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …