Breaking News

दरभंगा / पंडासराय भाकपा माले कार्यालय में शहादत दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रधांजलि दी ।

माले ने दिया भगत सिंह को श्रधांजलि

पंडासराय भाकपा माले कार्यालय में आज शहादत दिवस पर भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रधांजलि दी गई।आज के दिन ही अंग्रेजों ने उन्हें1931में फांसी पर लटका कर हत्या कर दिया था।देश की आजादी के ये दीवाने

 

हँसते नारा लगाते अपना प्राण देश की स्वतंत्रता और जनता की मुक्ति के लिये अर्पित कर दिए थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने कहा कि भगत सिंह विदेशी शासन से देश की मुक्ति के साथ साथ सामन्ती शोषण अत्याचार से भी किसान मजदूरों की मुक्ति चाहते हैं।भगतसिंह एक सच्चे देशभक्त के साथ साथ एक सच्चे कम्युनिस्ट भी थे और समाजवादी विचारधारा में विश्वाश रखते थे।
माले के बरिष्ट नेता आर के सहनी ने कहा कि भारत की जनता को आज दूसरी आजादी की लड़ाई कॉरपोरेट घरानों के कम्पनी से लड़ना पड़ रहा है।इस लड़ाई में भगतसिंह सहित सभी आजादी आंदोलन के शहीद प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।आर के सहनी ने कहा कि भगतसिंह को आज याद करने और मानने का मतलब है , संविधान लोकतन्त्र को बचाने के लिए फासीवादी हमलों के खिलाफ लड़ना, समाज की एकता की रक्षा के लिए सम्प्रदायिकता से लड़ना, निजीकरण और बेरोजगारी का विरोध करना और तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन के पक्ष में मजबूती से खड़ा होना।
कार्यक्रम में सदीक भारती, कामेश्वर पासवान, रामदेव मण्डल, रानी शर्मा, मौज्जिम, शिवन यादव, शैल देवी शुशबू कुमारी शामिल थे।
सभी साथियों ने शहीदों को दो मिनट खड़ा होकर श्रधांजलि दिये और उनके फ़ोटो पर पुष्प अर्पित किये।
आर के सहनी

Check Also

• दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई  • पिकअप वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद,वाहन जब्त   

🔊 Listen to this • दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई …