Breaking News

 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के आम सभा की बैठक हुई।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के आम सभा की बैठक हुई जिसमें लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी भाग लिए आज की बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई पूर्व में

कार्यकारिणी की बैठक द्वारा दिए गए मांग पर वार्ता हेतु नहीं बुलाने के कारण आम सभा की आवश्यकता परी ,मांग सोपने पर सहमति बनी जो निम्नलिखित है—
1– विश्वविद्यालय में शेष बचे कर्मचारियों को अभिलं पदोन्नति दी जाए।
2– शेष बचे अनुकम्पा पाल्यो की नियुक्ति अभिलंब की जाए।
3– विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को 2016 में विश्वविद्यालय द्वारा वेतन निर्धारण किया गया उसी के आधार पर वेतन का निर्धारण वेतन निर्धारण कोषांग से कराया जाए।
4– विश्वविद्यालय आवास जो कर्मचारियों को आवंटित है उसे अविलंब मरम्मत कराते हुए नए भवन का भी निर्माण कराया जाए।
5– सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को वर्दी के बदले सिलाई सहित नगद राशि का भुगतान किया जाए।
6— सभी कर्मचारियों षष्ठम वेतनमान के ग्रेड पे एवं अन्य बकाए अंतर वेतन की राशि का भुगतान अविलंब किया जाए।
7– उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, सहायक वित्त पदाधिकारी के पद पर वर्गीय कर्मचारी की पदोन्नति दी जाए।
8– अवकाश प्राप्त कर रहे हैं कर्मचारियों को विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम वेतन विपत्र के आधार पर पेंशन का निर्धारण किया जाए एवं उसी दिन सभी प्रकार की राशि का भुगतान किया जाए।
9– विश्वविद्यालय से महाविद्यालय में स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय में स्थानांतरित किया जाए एवं महाविद्यालय के पद पर नियुक्त कर्मियों को महाविद्यालय वापस किया जाए।
10– आउट शोर्स , संविदा एवं दैनिक मजदूर के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को को स्थाई किया जाए।
11– वेतन सत्यापन कोषांग पटना में वेतन सत्यापन कराने हेतु किसी पर यह कर्मचारी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाए।
इन मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2021 तक विचार नहीं किया जाता है या वार्ता के लिए बुलाया जाता है, तो बाध्य हो कर विश्वविद्यालय कर्मचारियों द्वारा चरण बद्धआंदोलन की जाएगी जिसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
आज की बैठक में बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के अध्यक्ष श्री शंकर यादव ने कहा कि चार महीना से कार्य रत पेंशन धारी पांच महीने से कर्मचारियों का वेतन का चल रहा है कर्मचारियों से काम विश्वविद्यालय प्रशासन लेती है इसलिए समय पर वेतन एवं देना विश्वविद्यालय प्रशासन का काम है आज की बैठक में साकेत कुमार मिश्रा सचिव, रामसेवक भारती संगठन मंत्री उपसचिव सुरेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष भोला पासवान ,अमित नाथ झा, प्रेमचंद प्रसाद वीरेंद्र प्रसाद सिंह अशोक कुमार अरविंद सुरेश कुमार मंडल मोहम्मद कैफ प्रमोद ठाकुर राम बहादुर भगत रामसेवक दास मनोज राम राजूराम के अलावा लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा भू अभिलेख तथा परिमाप निदेशालय बिहार सरकार द्वारा नवनियुक्त सर्वेक्षण कर्मियों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ।

🔊 Listen to this   दरभंगा प्रेक्षागृह में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण …