Breaking News

दरभंगा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सेहत केन्द्र मारवाड़ी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वधान में अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सेहत केन्द्र मारवाड़ी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वधान में अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ0 अरविन्द झा ने छात्र/ छात्राओं , शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ और आरोग्य का सही मार्ग योग है। जिने की कला और सेहतमंद जीवन का विज्ञान है योग। योग करने से हमारे आंतरिक उर्जा सक्तिशाली हो जाती है। हमारी बुद्धी, विवेक, उत्साह, उमंग सदैव चैतन्य रहते है। इस अवसर पर सेहत केन्द्र के नोडल पदाधिकारी डॉ0 अवधेश प्रसाद यादव ने कहा की योग तन‐मन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसलिए योग को हर आदमी को अपनाना चाहिए। आज के आधुनिक दौर में व्यस्थता के बीच शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने में योग सभी को मदद करता है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक के रूप में  आमोद नारायण सिंह, डॉ0 अमरेन्द्र कुमार झा,  विश्म्भर चौधरी,  आनंद शंकर,  सौरभ सुमन, ब्रजधर कुमर एवं महाविद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थें।

(डॉ0 अवधेश प्रसाद यादव)
कार्यक्रम पदाधिकारी‐सह‐नोडल पदाधिकारी

Check Also

• दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई  • पिकअप वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद,वाहन जब्त   

🔊 Listen to this • दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई …