27 फरवरी (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन। 

27 फरवरी (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

 

दरभंगा •  नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से *27 फरवरी 2024 (मंगलवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में *Credit Access Grameen Limited* *द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है*।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में *KM ( Field Work)* के लिए कुल – 400 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद *योग्य पुरुष/महिला अभ्यर्थियों* को रोजगार दिया जाएगा, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 से 29 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 34 वर्ष निर्धारित किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त 15,250/- रुपये (CTC) दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को *दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, मुजफ्फरपुर एवं बिहार के सभी जिले* में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि  रोजगार के लिए अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं चालक अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) होना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

 

 

 

Check Also

 ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान–2026’ का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। 

🔊 Listen to this   • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान–2026′ का दरभंगा …