एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

दरभंगा  •  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष  विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम-सह-अध्यक्ष निगरानी एवं मार्गदर्शन समिति श्री रमाकांत की अध्यक्षता में किया गया। पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एडीजे श्री रमाकांत ने कहा कि गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राधिकार का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनें और उसे दूर करने के उपायों को बताए, साथ ही विधिक सेवा प्राप्त करने में भी सहयोग करें।

 

अवर न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  रंजन देव ने पंचायत स्तर पर चलने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों से संबंधित विषयों के संबंध में मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता सदस्य डा.अशोक कुमार सिंह सहित दरभंगा सदर के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी उपस्थित थे।

Check Also

नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, बढ़ती बेरोजगारी एवं बेलगाम महंगाई के खिलाफ लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन

🔊 Listen to this   “देश का छात्र न्याय मांग रहा है, युवा रोजगार मांग …