दृष्टि जनता विद्यालय का हुआ शुभारम्भ…

दरभंगा जिला सदर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत के अंतर्गत कसनरैनी गाँव में दृष्टि जनता विद्यालय का शुभारंभ स्कूल के नन्हे छात्र के हाथों फीता काटकर किया गया। वही इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण भी शामिल थे। दृष्टि जनता विद्यालय में नामांकन निशुल्क रखा गया है। जो इस सत्र में रहेगा इस विद्यालय में नर्सरी से 8 क्लास तक के बच्चों को इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दी जाएगी। यहां बच्चों को खेलने के लिए ग्राउंड की भी सुविधा है. एवं बच्चों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के रखरखाव में किया जाएगा और यहां कंप्यूटर के माध्यम से भी शिक्षा की व्यवस्था है। और तो और प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में गार्जियन मीट की भी व्यवस्था होगी। दृष्टि जनता विद्यालय में सभी अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाएगी बच्चों को बच्चों को घर से स्कूल जाने और ले जाने के लिए वाहन की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। वही इस उद्घाटन समारोह में लालू कुमार • मुरली कुमार • गंगा कुमार •चंद्रवीर यादव • अजय कुमार • हुकुमदेव यादव • रोहित कुमार एवं समस्त ग्रामवासी इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal