Breaking News

‘मैसाम युवा सम्मान – 2025’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू 

‘मैसाम युवा सम्मान – 2025’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

मैथिली भाषा एवं साहित्य के उन्नयन के लिए समुचित प्रोत्साहन हेतु समर्पित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अग्रणी संस्था मैथिली साहित्य महासभा (मैसाम) ने हर वर्ष दिए जाने वाले ‘मैसाम युवा सम्मान’ के तहत वर्ष 2025 के इस सम्मान के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक जनवरी 2025 तक 40 वर्ष या इससे कम आयु के मैथिली लेखक एवं लेखिका 31 जुलाई 2025 तक संस्था को इस सम्मान के लिए अपना आवेदन भेज सकते हैं। मैसाम द्वारा सम्मान के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार, आवेदक की उम्र एक जनवरी 2025 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ आवेदक को स्वरचित पुस्तक की चार प्रतियां और जन्म प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है। मैसाम के अध्यक्ष राहुल झा एवं महासचिव सोनी चौधरी ने संयुक्त रूप से यह जानकारी देते बताया कि तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ युवा रचनाकार को सितंबर माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के तिथि की घोषणा में बाद की जाएगी।

Check Also

राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र

🔊 Listen to this राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *