Breaking News

DARBHANGA 30 जुलाई LNMU चलो आंदोलन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

“30 जुलाई LNMU चलो आंदोलन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक”

आज ITI रामनगर, दरभंगा में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 जुलाई को “LNMU चलो छात्र आंदोलन” की रूपरेखा तय करना था।

 

बैठक में कॉलेज के छात्र भाग लिया और आंदोलन को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई। सभी छात्र प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी, लापरवाही और छात्रों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनिश चौधरी ने कहा: 30 जुलाई को होगा ऐतिहासिक छात्र आंदोलन “अब मिथिला के छात्र जाग चुके हैं, 30 जुलाई को मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र अपनी ताकत दिखाएंगे यह सिर्फ आंदोलन नहीं, यह मिथिला के छात्रों की आवाज़ है। अब अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ छात्र उठ खड़े होंगे। 30 जुलाई को LNMU की धरती गूंजेगी अधिकार की हुंकार से।”

 

 

विश्वविद्यालय संगठन मंत्री कृष्णमोहन झा, विश्वविद्यालय सचिव शिवम प्रताप सिंह ने कहा की छात्रों ने संकल्प लिया है कि 30 जुलाई को LNMU मुख्यालय का घेराव किया जाएगा और छात्रों की माँगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिसमे हमारी मुख्य माँगें: है सत्र नियमित किया जाए, परीक्षा और परिणाम समय पर हो, डिग्री वितरण में देरी पर रोक, छात्रावास और लाइब्रेरी जैसी बुनियादी सुविधाओं की बहाली हो

Check Also

• दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई  • पिकअप वाहन से 1753.920 लीटर विदेशी शराब बरामद,वाहन जब्त   

🔊 Listen to this • दरभंगा में गुप्त सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *