Breaking News

आरओबी निर्माण कार्य में प्रगति हेतु बैठक 

आरओबी निर्माण कार्य में प्रगति हेतु बैठक

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में शहर में निर्माणधिन सभी पांच आरओबी के कार्य की प्रगति को लेकर संबंधित एजेंसी पुल निर्माण निगम, बीएसआरडीसी एवं  सांसद  गोपाल जी ठाकुर की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली मोड़ स्थित आरोबी निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस सड़क के माध्यम से हजारों वाहनों का आना जाना प्रतिदिन होता है, इसलिए स-समय इसका निर्माण पूरा होना आवश्यक है।

सांसद डॉ.ठाकुर ने म्यूजियम गुमटी के पास आरओबी निर्माण कार्य को अविलंब शुरू करने का निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी निर्माण एजेंसी तथा विभागीय अधिकारियों को तत्परता से दिन रात काम कर मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड,बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अभियंता से आरओबी निर्माण कार्यों के संबंध में फिडबैक लिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने चट्टी चौक से लहरियासराय टावर नाला निर्माण कार्य में निविदा करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिए।

डी एम ने संबंधित एजेंसी को नगर निगम से समन्वय कर 30 जुलाई 2025 तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित एजेंसी को रात्रि में ट्रैफिक कम रहता है,ज्यादा से ज्यादा काम करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर को आरओबी निर्माण कार्य में अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित एजेंसी को मानकों के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।

बैठक में सहायक समाहर्ता के./ परीक्षित, नगर आयुक्त दरभंगा राकेश कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अभियंता गण एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

• जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एल.पी.जी. गैस 

🔊 Listen to this   • जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एल.पी.जी. गैस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *