Breaking News

• आम जनता को जागरूक कर घर-घर खिलाई जा रही फाइलेरिया की दवा…

 

• आम जनता को जागरूक कर घर-घर खिलाई जा रही फाइलेरिया की दवा…

 

• आशा व स्वास्थ्यकर्मी ऊँचाई मापकर दे रही हैं सही मात्रा में आइवरमेक्टिन,डीईसी और एल्बेंडाजोल की खुराक

 

दरभंगा  फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में चल रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए/आईडीए) के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता से घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रही है।

इस अभियान का उद्देश्य जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति दवा खाने से वंचित न रह जाए।

स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आशा और आंगनबाड़ी सेविकाएं मोहल्ले-मोहल्ले, गली-गली घूमकर लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक कर रही हैं। टीम के सदस्य प्रत्येक व्यक्ति की ऊँचाई मापकर सही मात्रा में आइवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा दे रहे हैं। ऊँचाई मापने के लिए विशेष कलर कोडेड स्ट्रिप का उपयोग किया जा रहा है,जिससे यह तय किया जाता है कि किस व्यक्ति को कितनी मात्रा में दवा दी जानी है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर ए के मिश्रा के अनुसार,यह दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनका सेवन फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के लक्षित आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो क्युलेक्स मादा मच्छरों के काटने से फैलता है। यदि सभी लोग दवा का सेवन कर लेंगे, तो फाइलेरिया के संक्रमण की कड़ी टूट जाएगी और आने वाले वर्षों में यह रोग पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दवा अवश्य खाएं और फाइलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर

मौके पर पिरामल फाउंडेशन के चंद्रेश कर्ण एवं डीए सुपरवाइजर रिमझिम कुमारी डी ए आशा विनीता देवी, नुसरत प्रवीण, अंगूरी खातून और ममता देवी उपस्थित रही

 

 

Check Also

• एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 

🔊 Listen to this   • एनएचआरसी के विशेष निगरानीकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *