दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं मधुबनी के सांसद डा० अशोक कुमार यादव दरभंगा में बन रहे एयरपोर्ट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। भारत सरकार ने इस एयरपोर्ट निर्माण हेतु पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करवायी है परन्तु संवेदक की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य पूर्ण होने में बिलम्ब हुआ है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के DGM से हम लोगों ने कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी और संवेदक पर करवाई की जाय तथा निर्माण कार्य भी यथा सीघ्र पूर्ण किया जाय।
हलांकि पिछले दिन हुए अत्यधिक वर्षा के कारण भी निर्माण कार्य वाधित हुआ है लेकिन साथ साथ DGM ने कहा है कि15 दिसंबर तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
तत्काल अभी छोटे विमान की आवागही प्रारम्भ हो सकती है किंतु यहां से बरे नागरिक विमान का परिचालन होना है और कुछ आवश्यक यन्त्र भी लगना है और भारत सरकार से इसकी स्वीकृति भी मिल गई है।
हमलोगों को DGM ने पूर्णतः आश्वस्त किया है कि दरभंगा हवाई अड्डे से फरवरी मार्च तक निश्चित रूप से बड़े विमान का परिचालन प्रारम्भ हो जाएगा।
जो भी कुछ आवश्यक कार्य बचे हैं हमलोग नागरिक उड्डयन मंत्री एवं संबंधित पदाधिकारी से मिलकर यथा शीघ्र परिचालन विमान का हो इस दिशा में कार्य करेंगे।
दरभंगा एयपोर्ट हेतु 31 एकड़ जमीन अधिग्रहण का मामला भी यथाशीघ्र सुलझ जाएगा क्योंकि बिहार सरकार से 123 करोड़ की राशि इस हेतु स्वीकृत कर दी गई है।
निश्चित रूप से केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार दोनों के सहयोग के कारण नये वर्ष में नया सौगात मिलेगा।
इस अवसर पर मनोज कुमार झा पप्पू, अशोक नायक, गणेश मिश्रा ,अमलेश झा, अभयानंद झा , संजय सिंह रजनीश झा आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal