Breaking News

खतरनाक हो सकते है इन लोगों के लिए गन्ने का रस

गर्मी के मौसम में गन्ने का रस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और लू लगने का खतरा भी नहीं रहता लेकिन गन्ने का रस सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता क्योंकि इसमें काफी मात्रा में मीठा होता है जिस वजह से शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है। आइए जानिए किन लोगों को इस रस का सेवन करने से बचना चाहिए।

1] मोटे लोग: जिन लोगों के शरीर का वजन ज्यादा होता है उन्हें गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो मोटापा बढ़ाते हैं।

2] डायबिटीज:  इस रस को पीने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए

3] दांत में दर्द: दांत में दर्द होने पर भी गन्ने का रस न पीएं। इसमें अधिक मीठा होने की वजह से कैविटी की समस्या हो जाती है जिससे दांत में दर्द बढ़ सकता है।

4] पेट में कीड़े: जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं या पेट की कोई और समस्या हो तो उन्हें भी गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।

5] कफ: खांसी या बलगम होने पर भी इसका सेवन करने से बचें। इससे शरीर में कफ की समस्या बढ़ जाती है।

Check Also

• सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 80 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटरों का प्रशिक्षण संपन्न • 10 फरवरी से जिले में चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान… 

🔊 Listen to this   • सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 80 …